बीएसई 191 अंक और निफ्टी 60 पॉइंट ऊपर खुला, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 8 अंक नीचे बंद हुआ था

सप्ताह में आज मंगलवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 191.68अंक ऊपर और निफ्टी 60.50पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। आज बाजार तीन दिन की छुट्टी के बाद खुला है। सोमवार को ईद के चलते बाजार बंद था। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ था। उस दिन कारोबार के अंत में बीएसई 260.31 अंक नीचे 30,672.59 पर और निफ्टी 67.00 पॉइंट नीचे 9,039.25 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
ट्रेडिंग के आखिरी दिन यानी शुक्रवार, 22 मई को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 8.96 अंक नीचे 24,465.20 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.00 फीसदी बढ़त के साथ 0.00 अंक ऊपर 9,324.59 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 6.94 पॉइंट ऊपर 2,955.45 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.57 फीसदी बढ़त के साथ 16.11 अंक ऊपर 2,834.08 पर बंद हुआ था। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में भी बढ़त रही थी।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,44,950 हो गई है। इनमें 80,061 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 60,706 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,172 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 55 लाख 87 हजार 129 हो चुकी है। इनमें 3 लाख 47 हजार 861 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 99,805 हो चुकी है।

09:28 AM बीएसई सेंसेक्स के 32 में से 30 इंडेक्स में बढ़त बनी है।

09:15 AM

बीएसई 358.80 अंक ऊपर 31,031.39 पर और निफ्टी 96.20 पॉइंट ऊपर 9,135.45 पर कारोबार कर रहा है।

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद

ट्रेडिंग के आखिरी दिन यानी शुक्रवार, 22 मई को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ट्रेडिंग के आखिरी दिन शुक्रवार को बीएसई 260 अंक नीचे बंद हुआ था, लेकिन आज ये 191 अंक ऊपर खुला है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d3NBpa
https://ift.tt/2ZChEAv

Post a Comment

0 Comments