आज लगातार चौथे दिन डीजल की कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली में डीजल 70.71 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा

सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार चौथे दिन डीजल के ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। आज डीजल के दाम 9 से 10 पैसे तक घट गए हैं। पेट्रोल के दाम में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल के दाम पिछले 6 दिनों से स्थिर चल रहे हैं। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपए और डीजल 70.71 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले रविवार को भी डीजल के दाम में 14 से 16 पैसे तक की कटौती की गई थी।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल/रुपए लीटर डीजल/रुपए लीटर
दिल्ली 81.06 70.71
मुंबई 87.74 77.12
चेन्नई 84.14 76.18
कोलकाता 82.69 74.23
इंदौर 88.80 78.38
भोपाल 88.76

78.41

जयपुर 88.27 79.59
पटना 83.73 76.38

सितंबर में गिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

बीते 10 सितंबर के बाद से अब तक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 1.02 पैसे की कमी हो चुकी है। वहीं 3 सितंबर से डीजल रह-रह कर सस्ता हो रहा है और आज तक इसमें 2.85 रुपए की कमी आ चुकी है।

सऊदी अरब ने घटाई कच्चे तेल की कीमत

सऊदी अरब ने अक्टूबर में बिक्री के लिए अपने तेल की कीमत घटा दी है। इससे यह पता चलता है कि पूरी दुनिया में कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ने से तेल बाजार में हाल में बढ़ी मांग में फिर से कमजोरी आ रही है। इससे पहले इसी साल मार्च में भी सऊदी अरब ने अपने तेल की कीमत घटाकर प्राइस वार शुरू कर दी थी, जिसके बाद क्रूड की वैश्विक कीमत में रिकॉर्ड गिरावट आई थी।

रोजाना सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस समय कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j8YskP
https://ift.tt/34aMpNE

Post a Comment

0 Comments